Saturday, January 17, 2026
Breaking News

बिहार की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से उनका चयन हुआ। इसके बाद थोड़ी देर में वे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

 कल 1:30 बजे गांधी मैदान में शपथ

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार कल गुरुवार दोपहर 1:30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ समारोह के लिए दो बड़े मंच तैयार किए गए हैं। इनमें एक मंच वीवीआईपी मेहमानों के लिए और दूसरा मुख्य कार्यक्रम के लिए होगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 मेहमानों को आमंत्रण भेजा गया है।

 PM मोदी भी होंगे शामिल

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेंगे।
उनकी सुरक्षा को लेकर एयरफोर्स की टीम ने आसमान में गश्त भी की।

️ बीजेपी विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला

आज सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

✔️ सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया

✔️ विजय सिन्हा को विधानमंडल दल का उपनेता बनाया गया

इसका मतलब स्पष्ट है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा—दोनों डिप्टी सीएम होंगे।

 संभावित मंत्रियों की लिस्ट (BJP कोटे से)

सूत्रों के अनुसार BJP के आठ संभावित मंत्री इस प्रकार हैं:

1. सम्राट चौधरी

2. नितिन नवीन

3. मंगल पांडे

4. मनोज शर्मा

5. रजनीश कुमार

6. रमा निषाद

7. रेनू देवी

8. नितीश मिश्रा

 केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए

बीजेपी संसदीय बोर्ड ने बिहार में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं:

केशव प्रसाद मौर्या – केंद्रीय पर्यवेक्षक

अर्जुन राम मेघवाल – सह-पर्यवेक्षक

साध्वी निरंजन ज्योति – सह-पर्यवेक्षक

सभी मंगलवार रात पटना पहुंच गए थे।

 चिराग पासवान की मांग

सूत्रों के मुताबिक LJP (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने NDA में दो मंत्री पद और एक डिप्टी सीएम पद की मांग रखी है।

वे अपने बहनोई अरुण भारती का नाम बढ़ा सकते हैं।
एलजेपी आर इस बार विधानसभा चुनाव में 19 सीटें जीतकर NDA में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी बनी।

‍♂️ विधानमंडल से निकलने के बाद CM हाउस के लिए निकले नीतीश

NDA बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार सीधे CM हाउस के लिए रवाना हुए।
अब उनका अगला कदम राजभवन जाकर औपचारिक इस्तीफा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *